भोपाल। चंद्रयान-2 की उड़ान भले ही अपने लक्ष्य में कामयाब नहीं हो सका लेकिन उसके प्रयास की जमकर प्रशंसा हो रही है। देशभर से वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया जा रहा है।
सीएम कमलनाथ ने भी इसरों के साइंटिस्ट्स की प्रशंसा करते कहा कि चंद्रयान-2 मिशन के लिए वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत और परिश्रम किया है। भले ही हमें कामयाबी नहीं मिली लेकिन हमारा चांद के करीब पहुंचना भी अहम बात हैं। कमलनाथ ने कहा है कि हम फिर सफल होंगे, पूरे देश को आप पर गर्व है।
भारत के वैज्ञानिको ने चंद्रयान – 2 मिशन के लिये कड़ी मेहनत व परिश्रम किया है।
सफल प्रयास के लिये टीम #ISRO को बधाई।
आपकी मेहनत , परिश्रम व्यर्थ नही जायेगा। हम फिर सफल होंगे।
पूरे देश को आप पर गर्व है।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 7, 2019
बता दें पीएम मोदी स्वयं बेंगलुरू स्थित कंट्रोल रूम में इस घटना को लाइव देख रहे थे। उन्होंने वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन कर कहा कि असफलता से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। विज्ञान में प्रयोग और प्रयास होते रहते हैं। असफलता पर कमजोर होने की जरूरत नहीं है। असफलता हमें अगली पारी के लिए दोगुनी मेहनत कराती है। इसे हमें एक सीख के तौर पर लेना है और आगे दोगुनी मेहनत करना है।
