स्वामी नारायण मंदिर का निर्माण भारत और यूएई के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है:

By | September 7, 2024

 

लोक सभा सचिवालय

(प्रेस एवं जनसंपर्क विंग)

प्रेस विज्ञप्ति


स्वामी नारायण मंदिर का निर्माण भारत और यूएई के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है: लोक सभा अध्यक्ष

वैश्विक और क्षेत्रीय विषयों पर आपसी सहमति दोनों देशों के मजबूत संबंधों का आधार है: लोक सभा अध्यक्ष

भारत और UAE प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने देशों के विकास और समृद्धि सुनिश्चित कर रहे हैं: लोक सभा अध्यक्ष

संयुक्त अरब अमीरात के संसदीय शिष्टमंडल ने लोक सभा अध्यक्ष के साथ बैठक की

नई दिल्ली 05 सितम्बर 2024: भारत यात्रा पर आए संयुक्त अरब अमीरात के संसदीय शिष्टमंडल ने आज संसद भवन परिसर में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के साथ बैठक की। शिष्टमंडल का नेतृत्व रक्षा, आंतरिक और विदेशी मामलों की समिति के प्रमुख डॉ. अली राशिद अल नुआइमी कर रहे हैं।

भारत और भारत और यूएई के बीच सदियों पुरानी सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक साझेदारी के इतिहास को उद्धृत करते हुए श्री बिरला ने कहा कि आजादी के बाद से ही दोनों देशों के बीच people to people connect में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक यूएई में रहते हैं और वहां की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के नागरिकों के बीच पारस्परिक समझ तथा साझेदारी और लोगों के बीच संपर्क को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

भारत में Technology, Innovation और निवेश की प्रबल संभावनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के कारण आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। वर्ष 2022 में अपनी यूएई की यात्रा का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने विचार व्यक्त किया कि संसदों के बीच नियमित चर्चा संवाद से दोनों देशों के बीच अच्छी समझ विकसित हुई है। उन्होंने वैश्विक और क्षेत्रीय विषयों पर दोनों देशों के बीच आपसी सहमति को दोनों देशों के मजबूत संबंधों का आधार बताया। उन्होंने दोनों देशों में संसदीय शिष्टमंडलों के नियमित रूप से आदान प्रदान को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आवश्यक बताया।

श्री बिरला ने आगे कहा कि भारत और UAE प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने देशों के विकास और समृद्धि को सुनिश्चित कर रहे हैं। इस सन्दर्भ में उन्होंने सुझाव दिया कि आपसी संवाद से दोनों देशों की संसदें अपनी उपलब्धियों, बेस्ट practices व innovations को आपस में साझा कर सकते हैं।उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों देशों की संसदों की समितियों के बीच नियमित चर्चा संवाद की परंपरा स्थापित होनी चाहिए ताकि दोनों देश एक दूसरे के अनुभवों से सीख सकें।

भारत की ‘विश्व् बंधुत्व’ की भावना पर प्रकाश डालते हुए श्री बिरला ने कहा कि भारत प्रगति के परस्पर लाभकारी रूप को महत्व देता हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि दोनों देश सांस्कृतिक और व्यापारिक आदान-प्रदान की परंपरा को नई ऊंचाइयां प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत और यूएई के बीच पर्यटन को और बढ़ावा मिले। यूएई में भारतीय समुदाय का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने प्रसन्नता व्यक्त की कि UAE की सरकार द्वारा स्वामी नारायण मंदिर के निर्माण को सुलभ कराया गया। उन्होंने इस उपलब्धि को मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण बताया।

इस अवसर पर बोलते हुए महामहिम अल नुआइमी ने दोनों देशों के बीच भाईचारे की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंध हैं। पीपल टू पीपल कांटेक्ट पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विकास और समृद्धि की ओर ले जाने वाले व्यापार, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक संपर्कों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए दोनों देशों के दूरदर्शी नेतृत्व की भी सराहना की।