मोहम्मद शमी और पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार – सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी।

By | January 9, 2024

(रिपोर्ट – शिखर गौतम)

लखनऊ, 9 जनवरी 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और एशि‍यन गेम्‍स 2023 में चीन की धरती पर देश का मान बढ़ाने वाली यूपी की बेटी पारुल चौधरी को राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023’ के अंतर्गत प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार-2023’ से सम्मानित क‍िया उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोहम्मद शमी और पारुल चौधरीको अर्जुन पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई। आपके अद्वितीय प्रदर्शन ने विश्वकप , और एशि‍यन गेम्‍स 2023 में भारत को गौरवभूषित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली में आपको सम्मानित किया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।”

उन्होंने कहा, “यूपी की बेटी पारुल चौधरी ने देश का गौरव बढ़ाया। उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई। आपके उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं।”

मोहम्मद शमी को 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। शमी ने 2023 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 24 विकेट झटके थे। शमी के प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी।

पारुल चौधरी को एथलेटिक्स में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह यूपी के अमरोहा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।