चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

By | November 20, 2023

राज्य मुख्यालय से राजेश गौतम की रिपोर्ट

लखनऊ – राजाजी पुरम, चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर आज सायं भाजपा के लखनऊ नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री आनन्द द्विवेदी जी तथा मण्डल अध्यक्ष, श्री अरविन्द मिश्र जी भी उपस्थित हुये। शान्ति कुंज से पधारे टोली नायक श्री राजकुमार भ्रृगु जी ने माला पहनाकर शुभाशीष दिया। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद, श्री नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ गायत्री साधक श्री के. के. श्रीवास्तव सहित अन्य कई नैष्ठिक गायत्री परिजन भी उपस्थित रहे।