गोली कांड में आरोपी द्वारा दाखिल याचिका खारिज

By | October 21, 2023

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में कुंदन यादव व उनके साथियों पर फायरिंग की गई थी। जिसमें कुंदन यादव और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुंदन यादव की तरफ से दी गई तहरीर में अन्य आरोपियों के साथ विजय यादव को नामजद किया गया था। कुंदन यादव ने विनोद यादव से जान का खतरा बताया था। वहीं विनोद यादव द्वारा हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ मे एक पिटीशन फाइल की गई थी। कोर्ट ने दाखिल याचिका को निरस्त कर दिया है। विनोद यादव की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट की तरफ से गैर ज़मानती वारंट भी जारी कर दिया है।