द मिलेनियम स्कूल फैजाबाद रोड लखनऊ में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

By | November 13, 2022

राज्य मुख्यालय से राजेश गौतम की रिपोर्ट

द मिलेनियम स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया । विद्यालय के मुख्य अतिथि श्री हर्षद चौहान, उप पुलिस अधीक्षक, सम्मानित अतिथि श्री सौरभ सिंह यादव (वर्ल्ड पुलिस गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल ट्रिपल जंप एथलेटिक्स चीफ कोच) श्रीमती सुमन देवी, नेशनल जेवलिन थ्रो व कामनवेल्थ गेम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कस्टम डीएसपी, तथा अभिभावक गण की उपस्थिति में किया गया।
उद्घाटन समारोह में प्रधान श्री राम अग्रवाल जी प्रधानाचार्य महोदय श्रीमती उमा जोशी जी एवं अभिभावक गण तथा खेल समिति अध्यक्ष ने प्रतियोगियों सहित मुख्य अतिथि श्रीमान हर्षित चौहान जी का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय तथा खेल प्रतियोगिता संयोजक महोदय से वार्षिक खेल समिति सदस्यों में निर्णायक का दायित्व निर्वहन करने वाले निर्णायक मंडल तथा विद्यालय कर्मियों से परिचय किया गया।
विद्यालय मंच पर विराजमान मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ वार्षिक खेल प्रतियोगिता का खेल ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया गया खेल समिति एवं विद्यालय कर्मियों द्वारा मुख्य अतिथि तथा प्रबुद्ध जनों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया और इसके साथ ही प्रधानाचार्य जी ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि महोदय ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अवसर पर उद्घाटन समारोह में बोलते हुए जीवन में खेलों का महत्व, आधुनिक समय में उपस्थित हो रही मानसिक और शारीरिक दुर्बलताओं को किस प्रकार खेलों द्वारा समाप्त किया जा सकता है, खेल जोड़ते हैं, खेल मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता का मार्ग दिखाती है, खेल सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता में अहम भूमिका निभाते हैं और हमें खेलों से जुड़े रहना चाहिए तथा विद्यालयों को खेल में मैत्री भावना के साथ पूर्ण प्रतियोगिता के लिए उत्साहित और प्रेरित करना चाहिए साथ ही साथ साइबर क्राइम के विषय में बताया कि वर्तमान परिदृश्य में इंटरनेट के माध्यम से किया जाने वाला सबसे प्रचलित अपराध बन चुका है यह पीड़ित को गंभीर नुकसान पहुंचाता है इसलिए इस तरह के अपराधों से बचाने के लिए हम कुछ उपाय करने चाहिए, सतर्कता व्यवहार और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन केवल एक सहायक उपकरण की तरह है जो साइबर अपराध की घटनाओं पर कुछ हद तक काबू पा सकते हैं जैसे विचार किये।
उपयुक्त स्वागत आज कार्यक्रम के बाद खेलों की शुरुआत की गई प्रतियोगिता में निम्न खेलों का आयोजन किया गया , एलएम PT drill, योगा, ताइक्वांडो दौड़, रिले रेस माता-पिता के लिए मजेदार दौड़ साड़ी ड्रिल, फन रेस, एरोबिक्स, फन रेस पैरेट, एलएम फन रेस, झुंबाग्रेट पिरामिड, लंबी कूद आदि।

सभी प्रतियोगी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए अत्यंत उत्साहित थे। प्रतियोगिता के बाद विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन देवी जी ने छात्रों को पुरस्कार देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों से स्वास्थ्य ठीक तो रहता ही है इसमें मनुष्य का चारित्रिक अध्यात्मिक विकास भी होता है, खेलकूद प्रतियोगिता के साथ साथ कार्यक्रम का एक आकर्षक बिंदु बना यातायात विभाग द्वारा लगाया गया शिविर इसमें छात्रों अभिभावकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, विद्यालय की प्रधानाचार्य ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2022 में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के लिए सकारात्मक संदेश दिया एवं पधारे हुए कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कार्मिकों को, निर्णायक मंडल , के खेल समिति सदस्यों , विद्यार्थियों, अन्य जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस तरह वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन सफलतापूर्वक हुआ ।
धन्यवाद सहित प्रधानाचार्य