मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर में सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

By | May 22, 2022

 

दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद सिद्धार्थनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।