ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद
कानपुर देहात, भीषण गर्मी का सितम जारी। अप्रैल व मई माह के शुरुआत से ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुचा। तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। रिकॉर्ड गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार दो या तीन दिन मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव तो जरूर रहेगा लेकिन गर्मी से राहत 20 मई के बाद ही मिल सकती है।
हालांकि वह भी कुछ दिन के लिए ही मिलेगी।
मौसम के मिजाज में हुए बदलाव के चलते इस बार समय से पहले ही लोगों को रिकॉर्ड गर्मी झेलनी पड़ रही है। गर्मी ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल की गर्मी की वजह से कृषि क्षेत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। अब मई माह में प्रति चक्रवात मौसम प्रणाली विकसित होने की वजह से वातावरण में से नमी पूरी तरह से गायब हो चुकी है। चल रहीं तेज गर्म हवाओं ने परिस्थितियों को और अधिक गंभीर बना दिया है। कई दिन से झुलसा रही तेज गर्म हवाओं का प्रभाव भी झेलना पड़ रहा है। सूर्य निकलते ही लोग परेशान घूमने लगते है।
न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से सुबह से ही तेज गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं। वही दोपहर में इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही तेज गर्म हवाओं के चलने का सिलसिला जारी है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बाजार पर पड़ा। गर्मी के चलते बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है। ऐसे में बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
मौसम विभाग का अनुमान हैं, कि तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात को काले घने बादल व तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में थोड़ी कमी होने की उम्मीद है।
वहीं ताजा नज़ारा आप ख़ुद देख सकते है कि नहर में डुबकी लगा रहे हैं लोग, बिजली की खपत भी बढ़ी, गर्मी से बचने के लिए एक तरफ लोग जहां घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण अंचल के लोग नियमों को तोड़कर नहरों में डुबकी लगाते दिख रहे है।
वहीं काफी संख्या में न सिर्फ युवा, बल्कि बच्चे भी नहरों में नहाते दिखाई दे रहे है।
प्रदेश में इस बार लोगों को रिकॉर्ड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में प्रति चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। लू के थपेडो से लोगों परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे पहले तेज हवाएं आने की आशंका है। लेकिन इससे तापमान में अधिक गिरावट नहीं आएगी। गर्मी से कुछ राहत 20 मई के बाद ही मिल सकती है।
