ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तराखंड के चंपावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं अब खबर यह भी आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने वाले हैं। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर आएंगे।
भाजपा की ओर से उपचुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व अनिल बलूनी, नरेश बंसल, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल हैं।
