बाबा केदारनाथ के दर्शन 1 दिन में होंगे 15000 लोगों को शासन का आदेश

By | May 11, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट

इन दिनों बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ती चली जा रही है इसी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है।

 

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए अब शासन ने क्षमता 15 हजार और यमुनोत्री में दर्शन करने की क्षमता 5 हजार कर दी गई है। आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण काउंटर पर केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को 20 मई की तिथि मिल रही थी।यात्रियों की संख्या निर्धारण करने के बाद पंजीकरण काउंटर पर अब यात्रियों को दर्शन करने की तारीख मिल रही है।

वहीं केदारनाथ में एक दिन में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 15 हजार तय करने से बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी, ऐसा मानना है टीजीएमओ कंपनी के सचिव हिम्मत सिंह रावत का उन्होंने बताया कि एक ओर से सरकार 30 लाख यात्रियों का आने का दावा कर रही है। जो यात्री अपना प्लान बनाकर अपने घर से चले हैं। यदि ऋषिकेश पंजीकरण के दौरान उन्हें 15 दिन बाद की तिथि दर्शन के लिए मिलती है तो वह परेशान हो जाएंगे।