राजधानी दिल्ली में 52 साल के बाद दूसरी बार सबसे गर्म महीना रहा अप्रैल

By | April 29, 2022

 

ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली

दिल्ली में 52 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा अप्रैल, दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 43.5℃ दर्ज हुआ, दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45℃ से पार दर्ज हुआ, दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका सबसे गर्म इलाका रहा, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाके में कल 46℃ दर्ज हुआ, मौसम विभाग ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया, दिल्ली में आज भी तापमान 44℃ पहुंचने की संभावना, अगले 3 से 4 दिनों तक भीषण गर्मी की संभावना, आज शाम को तेज आंधी चलने की संभावना जताई.

वही बात अगर करें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो यहां भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है आज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के लगभग बताया जा रहा है ऐसे में आसमान से आग बरस रही है जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है अब इंतजार है तो मौसम के करवट बदलने का इस भीषण गर्मी से जल्द से जल्द राहत मिलने की उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है।