जिले में धड़ल्ले से संचालित डग्गामार बसे, परिवहन विभाग जानकर बना अंजान

By | April 28, 2022

 

*यूपी सरकार के आलाधिकारी ही राजस्व को पहुंचा रहे लाखों नुकसान*

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद

कानपुर देहात, यूपी सरकार के कड़े निर्देशों के बावजूद विभागीय आलाधिकारियों की मनमानी के चलते आमजनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आपको बताते चले कानपुर देहात के रसूलाबाद में डग्गामार वाहनों का संचालन खुलेआम हो रहा है। परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते डग्गामार वाहन सवारियों को असीमित संख्या में बैठाकर सड़कों पर धड़ल्ले से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।

इन डग्गामार वाहनों के संचालकों के प्रति कहीं न कहीं क्षेत्रीय पुलिस का भी संरक्षण प्राप्त रहता है जिस वजह से संचालको के हौसले बुलंद रहते है।
दरअसल रसूलाबाद से दिल्ली और हरियाणा के लिए मिश्रा टूर एन्ड ट्रैवेल्स व फाइव स्टार और प्रिन्स टूरिस्ट बसे काफी समय से डग्गामार तरीक़े से संचालित हैं। शासन के सख्त आदेशो के वाबजूद भी जिला प्रशासन इन डग्गामार बसों पर शिकंजा कसने में नाकाम दिख रहा हैं। जिसके चलते डग्गामार बसों के संचालको के दिन प्रतिदिन हौसले बुलंद होते जा नजर आ रहे है।

सूत्र बताते हैं कि बिना परमिट के सांठ-गांठ से इन टूरिस्ट बसों की जनपद के विभिन्न जगहों से दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा के लिए डग्गामारी की जाती हैं। बसों की किसी दूसरे रुट का परमिट होने के कारण प्रशासन से सांठ-गाँठ कर चोरी छिपे संचालन किया जा रहा है। इन डग्गामार बसों के कथित एजेंटो द्वारा जगह-जगह काउन्टर लगाकर सवारियों से मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जाता हैं।

डग्गामार बसों और वाहनों पर अंकुश नही लग पाने के कारण परिवहन विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे। आखिर इन आधिकारिक डाटा से अधिक संख्या में इन डग्गामार बसों का असीमित संख्या में संचालन किसके संरक्षण में चल रहा हैं। और अब यह भी देखना है कि परिवहन अधिकारी इस ओर ध्यान देते भी है या नही।