मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद प्रदान की जाए
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महाराजपुर, जनपद कानपुर नगर में बच्चों के नदी में डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
