भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से “कैच द रैन” मुख्य वक्ता के रूप में चुना गया मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात

By | March 9, 2022

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य में पूरे भारत वर्ष से मुख्य विकास अधिकारी को मिला ”कैच द रैन” अभियान अंतर्गत वर्षा के पानी के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों को साझा करने का प्रस्ताव

जनपद की मुख्य विकास अधिकारी, एडिशनल सेक्रेटरी, भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय एवं मिशन डायरेक्टर (नेशनल वॉटर मिशन) भारत सरकार के नेतृत्व में जनपद में की गई तैयारियों को करेंगी साझा

पूरे देश में जनपद की सीडीओ को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से ‘कैच द रैन” अभियान अंतर्गत विचार साझा करने हेतु मुख्य वक्ता के रूप में चुना गया

 

कानपुर देहात जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवं नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है। उसी क्रम में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे को पूरे देश में जनपद की सीडीओ को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से ‘कैच द रैन” अभियान अंतर्गत वर्षा के पानी के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों को साझा करने का प्रस्ताव मिला है एवं वे मुख्य वक्ता के रूप में चुनी गई है।

देबाशीष मुखर्जी (आईएएस) एडिशनल सेक्रेटरी, भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय एवं मिशन डायरेक्टर (नेशनल वॉटर मिशन) भारत सरकार की विशेष समान्नित उपस्थिति में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डे के साथ साथ डा० प्रतिभा सिंह(आईएएस), जिलाधिकारी, जैसलमेर राजिस्थान एवं हरी चंदना दसारी (आईएएस), जिलाधिकारी के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को मौका दिया गया।

पूरे भारत वर्ष से जहाँ अन्य प्रदेशो के जिलाधिकारियों को मौक़ा मिला है वहीँ जनपद की मुख्य विकास अधिकारी प्रमुख वक्ता के रूप में जनपद कानपुर देहात से अपने प्रयासों को साझा करेंगी जो की बहुत गर्व का विषय है।

इसी के मद्देनजर जनपद की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा, जिलाधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों एवं तैयारियों को उनके द्वारा सभी के साथ साझा किया जाएगा साथ ही भारत में जल आपूर्ति व संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल उपयोगिता को लेकर चलाए जा रहे हैं कार्यों को प्राथमिकता के बिना बर्बाद न हो।