वरिष्ठ छायाकार पंकज जोशी के साथ संतोष शर्मा की रिपोर्ट;
लखनऊ;
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में महिलाओं को लेकर के अलग-अलग कार्यक्रम हुआ जिसमें राजधानी लखनऊ के
ए पी सेन गर्ल्स पी जी कॉलेज में महिला दिवस को ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस आनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी की मुख्य अतिथि एसडीएम डॉक्टर सृष्टि धवन रा ठौर एवं बतौर मुख्य वक्ता कोरबा छत्तीसगढ़ प्रो साधना खरे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव द्वारा प्रेरणात्मक उद्बोधन के साथ सभी का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ श्रृष्टि धवन द्वारा एक महिला के रूप में अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए गए उन्होंने आर्थिक स्वाबलंबी होने पर विशेष रूप से जोर दिया।
प्रो साधना खरे द्वारा महिलाओं की स्थिति पर ऐतिहासिक दृष्टिकोण से प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय के विभिन्न कानूनों, संवैधानिक अधिकारों के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया।
डॉ मोनिका श्रीवास्तव, डॉ मोनिका अवस्थी, डॉ कंचन मिश्र द्वारा भी विचार रखे गए। छात्राओं द्वारा भी अपने प्रश्न पूछे गए। डॉक्टर मंदाकिनी राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।संचालन संयोजिका डॉक्टर अंशु केडिया द्वारा किया गया।
