खारकीव में मारा गिराया वह रूसी जनरल, जिसका नाम सुनते ही कांपते थे दुश्मन

By | March 8, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट;

खारकीव में मारे गए रूसी मेजर जनरल की पहचान विटैली गेरामिसोव के रूप में हुई है। यह वही सैन्य अधिकारी है, जिसने क्रीमिया और चेचन की जंग में भी भाग लिया था। हालांकि,अभी तक रूस की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। ख़बर सुनें विस्तार रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे चरण की बातचीत भी बेनतीजा रही है।

दोनों देश संघर्ष विराम के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, युद्धग्रस्त क्षेत्रों से आम नागरिकों को निकालने के लिए रूस की ओर से कुछ शहरों सीजफायर का एलान जरूर कर दिया है। इसके बावजूद जंग 13वें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा किया गया है। विज्ञापन यूक्रेनी सेना के खुफिया विभाग की ओर से दावा किया गया है कि, दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में उन्होंने रूसी जनरल को मार गिराया है।

खास बात यह है कि, यह कोई सेना का आम जनरल नहीं है, बल्कि यह पुतिन की सेना का तुरुप का इक्का है। हालांकि,अभी तक रूस की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रूस की बड़ी जंगों में दुश्मन