ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर
कानपुर,
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गणतंत्र दिवस की शाम को संगठन के मंडल अध्यक्ष के द्वारा वृद्ध जनों का सम्मान भोजन व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें कानपुर मंडल के अध्यक्ष अपर्णा अवस्थी ने पनकी स्थित स्वराज वृद्ध आश्रम में पहुंच कर वृद्ध जनों को सम्मानित करने के उपरांत अपने हाथ से भोजन परोस कर खिलाया।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पुरानी पेंशन बहाली हेतु लंबित मांगों को लेकर जहां एक और संघर्ष कर रहा है वहीं दूसरी तरफ वृद्धजनों की सेवा का संकल्प भी ले रहा है इसी को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जे एन तिवारी के निर्देश पर कानपुर मंडल के संगठन कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों की सेवा की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अपर्णा अवस्थी ने पनकी स्थित स्वराज वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा अपने हाथ से भोजन व मिष्ठान परोस कर खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा वृद्धजनों की सेवा करना ही परमेश्वर की सेवा है।
भारतीय संस्कृति में वृद्ध आश्रम के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन पाश्चात्य सभ्यता से प्रेरित होकर कुछ पथभ्रष्ट लोग अपने देव तुल्य माता पिता को निराश्रित अवस्था में छोड़ देते हैं।
जिन माता पिता ने अपने बच्चों को 9 महीने तक उधर में रखने के बाद जन्म दिया और जिंदगी की सांसे ली वही पथभ्रष्ट होकर अपने माता पिता को छोड़ रहे हैं यह समाज के लिए अभिशाप है ऐसी वृद्धजनों की सेवा के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आवाहन किया है इसी के साथ हम सब का नैतिक दायित्व भी है
ऐसे निराश्रित व परिजनों की सेवा करें इससे ईश्वर भी प्रसन्न होता है आत्मा भी परमात्मा का अंश है इसलिए सभी को भगवान स्वरूप मानकर सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के अतिरिक्त में व्यक्तिगत स्तर पर भी ऐसे वृद्धजनों की सेवा करना चाहूंगी और आगे भी निरंतर यह प्रयास चलता रहेगा।
