ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर
कानपुर देहात, शासन के निर्देशो के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसमें जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। सम्पूर्ण समाधान दिवस का माह 16 अक्टूबर 2021 से माह 01 जनवरी 2022 तक का रोस्टर के अनुसार 01 जनवरी 2022 को जिलास्तरीय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस मैथा तहसील में आयोजित किया जाएगा, तहसील सिकन्दरा में मुख्य विकास अधिकारी, डेरापुर में एडीएम प्रशासन, अकबरपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
