प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने गांव-गांव पाँव पाँव व नगर नगर डगर डगर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

By | December 30, 2020

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के गाँव गावँ पाँव पाँव व नगर नगर डगर डगर कार्यक्रम की जनसंपर्क पदयात्रा का टेढ़ी पुलिया तिराहा ,आलमबाग से आरंभ किया। पदयात्रा का आरंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय व शिवपाल यादव तथा आदित्य यादव जिंदाबाद के नारों से शुरुआत करी सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ई0 अजय कुमार ने कहा कि पदयात्रा को रोक कर योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों में पी पी वर्मा, महानगर अध्यक्ष कल्पेश द्विवेदी, प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी (मुन्ना), सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख महासचिव योगेश पांडे , महासचिव फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस0 के0 सिंह , फ्लाइट लेफ्टिनेंट युधिस्ठिर सिंह, महिला सभा के नगर अध्यक्ष जय श्री शुक्ला, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

Category: Uncategorized

Leave a Reply