फिर चलाया गया गोमती नदी में सफाई अभियान:लखनऊ

By | December 19, 2020

समाचार भारती लखनऊ से अभिषेक गौड़ की रिपोर्ट

एक बार फिर राजधानी मे गोमती के किनारे सफाई अभियान चलाया गया, इससे पहले भी कई बार इसी तरह नगर निगम गोमती की सफाई को लेकर अभियान चला चुका है, मगर
अभियान तो चलाया जाता है पर अमल नहीं किया जाता।

लखनऊ मे गोमती नदी के किनारे कुड़िया घाट पर सफाई अभियान मे श्रमदान किया गया, इस मौके पर
महापौर संयुक्ता भाटिया ने गोमती नदी के किनारे जा कर खुद सफाई का जिम्मा उठाया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी समेत नगर निगम के कई अफसर कर्मचारी मौजूद रहे।

बीते कुछ दिनो पहले भी इसी तरह सफाई अभियान चलाया जा चुका है, न जाने कितने अधिकारियों ने अभियान चलाया है मगर गोमती नदी गंदगी और कूड़े की जगह बन चुकी है। जगह जगह जल कुम्भी ने नदी को अपने आगोश मे घेर रखा है, यदि निरंतर इसी तरह का अभीयान चलाया जाये तो गोमती के पानी मे इतनी गन्दगी जमा नही हो पायेगी।

नगर निगम को सिर्फ कुडिया घाट पर ही गन्दगी नज़र आती है, जबकी बीच शहर से गुज़रती गोमती नदी मे जगह जगह गन्दगी नज़र आयेगी, महज 1 दिन का सफाई अभियान चला कर खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों को ये अभियान पूरे शहर मे सुचारु रूप से चलाने की जरूरत है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply