रैली निकालकर दो गज की दूरीए मास्क है जरूरी का संदेश दिया

By | November 28, 2020


जालौन से ब्यूरो चीफ राहुल दुबे की रिपोर्ट

स्वास्थ्य टीमों ने शहरी क्षेत्र में 1365 घरों का किया सर्वे

कोविड 19 की जागरुकता को लेकर नगर क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम ने शहर की कांशीराम आवासीय कालोनी में रैली निकाली। उन्हें दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का संदेश देने के साथ ही खांसीए बुखारए जुकाम आदि होने की स्थिति में अपनी और अपने परिवार की जांच कराने की सलाह दी।
रैली कांशीराम कालोनी स्थित उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई। जो बड़ी कालोनी में कोविड जागरूकता का संदेश देकर घूमी। रैली में नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, जिला शहरी स्वास्थ्य कोआर्डिनेटर संजीव कुमार चंदेरिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोपालजी के साथ 17 एएनएम और 22 आशा कर्मचारी शामिल थीं। रैली में आगे माइक पर संदेश बज रहे थे। पीछे स्वास्थ्य कर्मी चल रहे थे। जो लोगों को समझा रहे थे कि एक दूसरे से हमेशा दूरी बनाकर रखे। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाए। कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें। बुखारए खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाए और डाक्टर से सलाह लें।
नगरीय क्षेत्र की टीम ने कांशीराम कालोनी में बढ़ते मरीजों को देखते हुए अभियान चलाया गया। इसमें घर घर जाकर सर्वे किया गया। नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र की 19 टीमों ने शुक्रवार को 1365 घरों में जाकर 6331 लोगों की जांच की। जिसमें चार में कोविड 19 के लक्षण मिले। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा। टीम को अलर्ट कर दिया गया है। नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इसके पहले 24 नवंबर को शहर के मोहल्ला शिवपुरी, गणेशगंज, अथाई, तिलकनगर और सदनपुरी में भी इसके पहले सर्वे अभियान चलाया जा चुका है। इसमें 2332 घरों में जाकर सर्वे किया जा चुका है। इसमें 10425 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें कोई भी कोरोना लक्षण वाला व्यक्ति नहीं मिला था।

Category: Uncategorized

Leave a Reply