प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्व श्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी गंगापार धवल जायसवाल के निर्देशन में सीओ फुलपुर के पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उ०नि० केशव तथा शांतनु चतुर्वेदी अन्य पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना पर रुदापुर बगिया से असम से बिस्किट लदा डीसीएम ट्रक नं 0 HR 55L 1322 व 455 अदद गत्ते सील पैक पांतजलि विस्कुट व 07 अदद गत्ते बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 350000रु० हैं पुलिस गिरफ्त में आये अभियुक्त तेज प्रताप सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह नि.ग्राप रूदापुर थाना थरवई मौके से दबोचा गया जबकि भाई उदय प्रताप अँधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अभियुक्त तेजप्रताप उपरोक्त से पूछताछ बताया कि मै और मेरा भाई चोरी कर माल यहा लाते हैं जिसको ठिकाने लगाने का मैं काम करता हूँ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ आज विधिक कार्यवाही किया गया।
