प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
महिला व्यापार मंडल ,संबद्ध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज दीपावली त्यौहार को देखते हुए जन जागरण अभियान के तहत, कोतवाली, चौक, जवाहर स्क्वायर ,घंटाघर मैं पैदल मार्च करके महिला व्यापारियों को जोड़ने का कार्य किया। इसके पहले महिलाओं ने कोतवाली पर मास्क का वितरण ऐसी घरेलू महिलाओं को जो बाजार में बिना मास्क पहने खरीदारी कर रही थी ,,रिक्शा वालों को ,ई रिक्शा वालों को, गरीबों को निशुल्क मास्क वितरण करने का कार्य किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रथम सत्येंद्र त्रिपाठी के अलावा शहर कोतवाल भी उपस्थित रहे क्षेत्राधिकारी
के द्वारा अपने हाथों से के हाथों गरीबों को मार्क्स का वितरण किया गया। संगठन के सभी लोगों ने दिवाली के पर्व पर कम से कम पटाखा जलाने की अपील की गई ताकि कोरोनावायरस इस महामारी में प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल कार्यवाहक प्रभारी रीटा सोढी, जिला अध्यक्ष स्मृति श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष हिना खान, नगर प्रभारी, माया पांडे, लक्ष्मी बहुगुणा ,सुमन तनु केसरवानी श्रीवास्तव रूपाली अवस्थी मीनू पांडे मधु श्रीवास्तव अपना चंद्रा काजल कैथवास पूनम द्विवेदी अनीता मिश्रा मीनू पांडे ,जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ,मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी ,महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ,मुसाब खान ,मोहम्मद सैफ ,अनु केसरवानी ,अंजलि केसरवानी ,गणेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
