ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर नगर
कानपुर, बीजेपी कार्यकर्त्ता और आर एसएस संघ के पदाधिकारी अरविन्द सचान के निवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
आपको बता दें कि अरविन्द सचान बीते दिनों घाटमपुर में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान मंच पर भाषण देने के लिए बैठे थे तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद बीजेपी पार्टी और संघ में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ही शोक की लहर दौड़ गयी। उसी के बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अरविन्द सचान के घर पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवार वालों के साथ दुःख साझा करते हुए संवेदना व्यक्त की।
