प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर एनएसयूआई प्रयागराज ने राष्ट्र को एकीकृत करने वाले लौह पुरुष देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती एवं लौह महिला,अनुशासित जनतंत्र की जननी और भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री अमर बलिदानी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रंद्धाजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन कर देश के प्रति उनके योगदानों को याद किया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 500 से भी अधिक छोटे छोटे रियासतों को को एक में मिलाकर एक राष्ट्र को जन्म देते हुवे अखंड भारत का निर्माण किया लेकिन आज कि वर्तमान सरकार कभी हिन्दू कभी मुस्लिम करके देश को बांटने में लगी और कहते है एक राष्ट्र की बात।
इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा ने कहा कि अगर सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को एकीकृत किया तो श्रीमती इंदिरा गांधी ने राष्ट्र को गौरव और गरिमा प्रदान की और दुनिया के देशों में भारत का सर आकाश तक उठा दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर,इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा,एहतेशाम अहमद,हरिकेश हैरी,शिवम,सत्यम शुक्ला, अश्विनी यादव,धीरेंद्र सिंह,अभिषेक पवन,संदीप सिंह,विवेकानंद,अमित यादव,रजत मिश्रा, भूपेंद्र यादव, विवेक पासवान, जीवन, मो साबिर,विक्रम विकी,आयुष दीक्षित,अमन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
