कासगंज- शहर में दो मंजिला मकान भरभरा कर ढहा,

By | October 30, 2020

कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा

दो महिला सहित एक वर्ष की मासूम मलबे में दबे होने की आशंका,

प्रशासनिक अमला द्वारा चलाये गये रेस्कयू अभियान के बाद तीनो को निकाला बाहर

तीनो जेसीबी द्वारा मलबा हटाकर दबे लोगों को निकाला गया

सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भूड मीना देवी इंटर काँलेज के समीप का मामला

एंकर खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज से। जहाँ एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर पडा।मलबे में दबकर एक मासूम सहित तीन लोग दब गये। जिन्हें एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनो की हालत नाजुक बनी हुई है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भूड मीना देवी इंटर काँलेज के सामने का है।बताया जा रहा है कि जहां प्रेमसिंह का दो मंजिला मकान पडोस में नींव खुदाई के वक्त भरभरा कर ढह गया और मकान के मलबे में 45 वर्षीय कुसुमा और 26 वर्षीय भावना के अलावा एक वर्षीय दीक्षा दब गई। प्रशासनिक अमला की डेढ घंटे तक चले राहत कार्य के बाद तीनो को बाहर निकाला गया और बाद में उन्हें एबुंलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।मकान ढहने की वजह पडोस में खुदी नींव और बिना पिलर के मकान बताया जा रहा है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply