जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने वृद्ध आश्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

By | October 28, 2020

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर

उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित वृद्धाश्रम, अकबरपुर, कानपुर देहात का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के अध्यक्ष, माननीय जनपद न्यायाधीश यशवन्त कुमार मिश्र के निर्देशन में दिनांक 28.10.2020 को निरीक्षण समिति द्वारा किया गया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला वृद्धजनों के लिए महिलाओं के अधिकार व कानून से सम्बन्धित विधिक जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया।
निरीक्षण समिति के अध्यक्ष राममिलन सिंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,, सदस्य भगत सिंह, सिविल जज(सी०डि०) एफ०टी०सी०, सोनाली
पूनिया, सविय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात, द्वारा आज दिनांक 28.10.2020 को वृद्धाश्रम, अकबरपुर, कानपुर देहात का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण
वृद्धजनों को कोरोनाकाल में कोविड-19 महामारी से बचाय हेतु सभी को मास्क लगाने एवं हर 20
मिनट के अन्तराल पर किसी भी साबुन से अपने हाथ अच्छी तरह साफ करने के लिये कहा गया।
निरीक्षण समिति द्वारा वृद्धाश्रम में नियुक्त प्रबन्धक सौरभ शर्मा एवं अन्य कर्मचारियों को भी
निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों को मास्क तथा सैनेटाइजर यथासमय उपलब्ध करायें तथा
वृद्धजनों को सामाजिक दूरी का भी अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
आज ही दिनाँक 28.10.2020, निरीक्षण समिति द्वारा राजकीय महिला शरणालय,
स्वरूपनगर, कानपुर नगर, राजकीय बालगृह (बालिका) स्वरूपनगर, कानपुर नगर, राजकीय बाल
गृह(बालक), कल्याणपुर, कानपुर नगर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर), नौबस्ता, कानपुर नगर
तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर), इटावा से वीडियो कान्फ्रेन्स के द्वारा वर्चुअल निरीक्षण किया.
गया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply