अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की मां भवानी की आराधनाl

By | October 26, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

प्रयागराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के द्वारा विजयदशमी के पावन पर्व पर परंपरा के अनुरूप, मां भवानी और पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी का पूजन, अभिषेक चलते हुए , शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर लालू मित्तल ने बताया विजयदशमी का पर्व व्यापारियों के लिए एक विशेष महत्त्व का पर्व है, व्यापारी केवल तराजू उठाना ही नहीं जानता समय आने पर आत्मरक्षा के लिए, समाज हित के लिए, आत्म सम्मान की रक्षा के लिए आदिकाल से शस्त्र धारण करता आ रहा है ,यह परंपरा वर्षों पुरानी हमारे पूर्वजों के द्वारा स्थापित की गई हैं।
इसके प्रमुख उदाहरण राजाधिराज महाराज अग्रसेन जो शस्त्र धारण करते थे और समाज के सभी व्यापार करने वाले छोटे बड़े सभी व्यापारी को शस्त्र उपलब्ध कराते थे ,और शस्त्र धारण करने के लिए प्रेरित करते थे। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम शुभ मुहूर्त में, श्री विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में भारी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति मैं संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, संयोजक राजीव बंटी भैया ,मंडल प्रभारी सुशांत, केसरवानी महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रॉयल सरदार विकास वर्मा, महामंत्री अनूप वर्मा, पूर्व पार्षद रणविजय सिंह ,अनु केसरवानी ,अमित केसरवानी अध्यक्ष कीडगंज महामंत्री विजय केसरवानी उपाध्यक्ष सनी जयसवाल प्रकाश केसरवानी संरक्षक बच्चा भैया गायत्री पेंट मुन्ना चौरसिया प्रकाश टेलीकॉम आदि लोग उपस्थित रहे।

Category: Uncategorized

Leave a Reply