कासगंज में नवमी पर्व को लेकर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

By | October 26, 2020

कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा

नवमी पर्व को लेकर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

हर वर्ष कराते है नवमी पर भंडारा

प्रसाद वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का रखा ख्याल

सुबह 8 बजे से देर शाम तक चला भंडारे का आयोजन

पटियाली नगर के मुख्य चौराहा गंजडुंडवारा रोड स्थित संतोष क्लीनिक पर डॉक्टर अमित कुमार मिश्र के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस बार भी नवमी पर्व के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। वहीं कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए, सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तजनों व राहगीरों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए बारी बारी से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। भंडारा सुबह 8 बजे से देर शाम तक चलता रहा।

Category: Uncategorized

Leave a Reply