प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज थाना कीडगंज में एक साल की बच्ची चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए सरकारी डॉक्टर डॉक्टर रंजन गौतम व उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया डॉक्टर ने अपने निसंतान भाई के लिए 60 हज़ार में तीन लोगों को बच्ची चुराने का ठीका दिया था बता दे कि 15 अक्टूबर को रामबाग रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले रिजवान की एक साल की बच्ची चोरी हो गई थी इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर् मुकदमा पंजीकृत कराया था तभी से पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई थी मुखबिर की सटीक सूचना पर परेड ग्राउंड पुलिया के पास से पुलिस ने पांच लोगों को पकड़कर बच्ची को बरामद कर लिया पकड़े गए लोगो मे नईम अली व जमील निवासी नरहरपुर हंडिया राम मूरत निवासी बरगढ़ चित्रकूट डॉक्टर रंजना गौतम झूंसी व उसकी पत्नी वंदना गौतम शामिल थे डॉक्टर रंजना प्रतापगढ़ स्थित राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में चिकित्सक के पद पर तैनात है
