बाजार को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार की मुहिम जारी

By | October 25, 2020

प्रतापगढ़ से ब्यूरो चीफ बृजेश सिंह की रिपोर्ट

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से धड़ाम हुए बाजारों को वापस पटरी पर लाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार ने शनिवार को एक सर्कुलर जारी कर कहा कि जिन लोगों ने भी राष्ट्रीय बैंकों या एनबीएफसी जैसे अन्य वित्तीय संस्थानों से दो करोड़ रुपए तक का लोन लिया है, उनका लॉकडाउन के समय यानी कुल छह महीने का चक्रवृद्धि ब्याज माफ होगा।सरकार ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि सभी बैंक अब देनदारों से वसूले गए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के अंतर को लौटाएंगे। यानी जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान चक्रवृद्धि ब्याज बैंकों को भरा है, उन्हें इसका अंतर वापस मिलेगा। वहीं जिन्होंने मोरैटोरियम के दौरान ब्याज नहीं चुकाया है, उन्हें सिर्फ साधारण ब्याज ही भरना होगा।

Category: Uncategorized

Leave a Reply