मज़दूरों और किसानों को सम्मान दे कर 2022 मे लहराएंगे सपा परचम* (योगेश यादव)

By | October 13, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

समाजवादीमज़दूर सभा ने ज़िला व महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को साफा और फूल माला पहना कर किया भव्य स्वागत

मुख्यअतिथी विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव ने केन्द्र व प्रदेश को बताया मज़दूर विरोधी

महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने मज़दूरों और किसानों को भरोसा दिलाया 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर उनका पुरा हक़ दिया जाएगा

समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय जार्जटाउन में मज़दूर सभा के पदाधिकारीयों ने ज़िला व महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को साफा बाँधने के साथ फूल माला पहना कर सम्मान समारोह का आयोजन किया।मज़दूर सभा के ज़िलाध्यक्ष इन्द्रेश पुष्कर की अध्यक्षता व प्रदेश सचिव धनिलाल यादव के संचालन में समागत समारोह के संयोजक एस बी यादव ने ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,ज़िला उपाध्यक्ष गण अनिल यादव व रामसुमेर पाल ज़िला महा सचिव संदीप पटेल,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट व मुख्य अतिथी विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव को साफा,माला,अंगवस्त्र डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया।बासूदेव यादव ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाँथ लेते हुए किसान व मज़दूर विरोधी करार दिया।योगेश यादव ने कहा अगर किसान और मज़दूर मज़बूत रहेगा तो देश उन्नती के मार्ग पर जाएगा।लेकिन केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के हाँथ की कठपुतली बन कर सबसे ज़्यादा इसी तबक़े का शोषण कर रही है।सपा की २०२२ में सरकार को यही तबक़ा समाजवाद का परचम लहराने मे महत्वपूर्ण योगदान देगा।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने किसानो व मज़दूरों की उपस्थिती में कहा की समाजवादी सरकार बनने पर मज़दूरों व किसानों के छीने गए सम्मान व हक़ को सूद समेत लौटाया जाएगा।अनिल यादव,रामसुमेर पाल,संदीप पटेल,रवीन्द्र यादव ने भी स्वागत से अभिभूत हो कर बड़ी संख्या मे आए मज़दूरों व किसानों की लड़ाई निरंतर जारी रखते हुए उनके सम्मान से कोई समझौता न करने की बात कही।सम्मान समारोह के मज़दूर सभा के पदाधिकारीयों ने ज़िला कार्यालय को फूलों से सजा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों के स्वागत को यादगार बनाने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।समारोह में सर्व श्री एस बी यादव,धनिलाल यादव,इन्द्रेश पुष्कर,निधी यादव,रेखा उपाध्याय,रविन्द्र यादव,महावीर यादव,मो०शारिक़,भोला पासी,रवि यादव,इश्वर चन्द्र यादव,सुशील मौर्य,अभयराज,सिराज अहमद,सुनील विध्यार्थी,बब्लू बजती,अमित यादव,राहुल यादव,सद्दन भाई,विवेक यादव,ऐरम रब्बानी,नसीर उद्दीन राईन,ननकऊ यादव,बच्चा पासी,राकेश यादव,मुशीर अहमद,वीरु पासी,लछमन यादव,भरत यादव,दान बहादुर सिंह,सै०मो०अस्करी आदि उपस्थित थे।

Category: Uncategorized

Leave a Reply