न्याय के लिए लम्बा इंतज़ार होगा खत्म, 111 नई अदालतें प्रदेश में खुलने का आदेश जारी..

By | January 13, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

लखनऊ- आये दिन प्रदेश में बढ़ते पारिवारिक विवादों के मद्देनज़र प्रदेश सरकार अब 50 जिलों में पारिवारिक अदालतों के गठन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर अधिक पारिवारिक विवादों का निबटारा जल्दी हो सकेगा तो दूसरी ओर न्याय के लिए लम्बा इंतज़ार भी जल्द ही ख़त्म हो सकेगा। प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद 111 नई अदालतें के प्रदेश अलग-अलग ज़िलों में खोली जाएंगी। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 9 तो वही गाजियाबाद में 5 नई पारिवारिक अदालतें खुलने का फरमान जारी हो गया है।

इन अदालतों में मुख्य रूप से तलाक सम्बन्धित मामले,घरेलू हिंसा से जुड़े मामले, दहेज से जुड़े मामलों में जल्द सुनवाई होगी।

Leave a Reply