ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-
नई दिल्ली- आज भारत अपनी आज़ादी के 72 साल पूरे कर चूका है, ऐसे में लाल किले से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार का आखिरी भाषण
दिया, मोदी ने 82 मिनट के भाषण में बहुत सी बाते कही।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुसलमानो, दलितों और गरीबों पर भी अपनी बात रखी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2022 तक देश का कोई भी व्यक्ति अंतरिक्ष पर पहुंच सकता है।
भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है, आजादी के 75 साल पूरे होने पर, वर्ष 2022 तक भारत का बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगी।
उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय डबल कर दी जाएगी। आज भारत का किसान गर्व महसूस कर रहा है।
PM ने कहा गरीबों को न्याय मिले, जन जन को आगे बढ़ने का मौका मिले, मध्यम वर्ग को आगे बढ़ने में कोई समस्या न आये, यह हमारा प्रयास है। वर्ष 2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं, बल्कि वे देश बनाने में जुटे है।
