२०२४ चुनाव जीतने के लिए विपक्ष लगा रहा है एड़ी छोटी का ज़ोर !

By | June 24, 2023

रिपोर्ट-इशिका सिंह

BJP विरोधी विपक्षी पार्टियों की बैठक में राहुल गाँधी से लेकर ममता बनर्जी तक, केजरीवाल से लेकर अखिलेश तक; विपक्ष के टॉप लीडर्स शिरकत कर रहे हैं। एजेंडा एक ही है- 2024 के चुनाव में एकजुट होकर BJP को हराना।सुगबुगाहट है कि 450 सीटों पर विपक्ष ‘वन इज टु वन’ फार्मूले से BJP को चुनौती देगा। यानी BJP कैंडिडेट के खिलाफ विपक्ष की ओर से सिर्फ एक कैंडिडेट उतारा जाएगा। हालांकि, इस फॉर्मूले की सबसे बड़ी चुनौती है सीटों का बंटवारा, यानी कितनी सीटों पर किस पार्टी का कैंडिडेट लड़ेगा।

(फाइल फोटो-नरेंद्र मोदी)

पश्चिम बंगाल : राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस और लेफ्ट ने मिलकर लड़ा। सिर्फ तीन सीटों को छोड़कर यह चुनाव तृणमूल बनाम BJP हो गया था। इन तीन सीटों में से भी कांग्रेस 2 ही जीत पाई और उसका कुल वोट शेयर भी घटकर 4.76% हो गया। यानी ममता फॉर्मूले के हिसाब से कांग्रेस को यहां भी सिर्फ 2 सीटें मिलेंगी।

(फाइल फोटो-ममता बनर्जी)

यूपी : यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 67 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन जीत सिर्फ सोनिया गांधी की सीट रायबरेली पर मिली थी। वहीं तीन सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर थी। यानी ममता के फॉर्मूले के हिसाब से कांग्रेस को यूपी में सिर्फ 4 सीटें मिलेंगी।

(फाइल फोटो-योगी आदित्यनाथ)

बिहार : बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। वर्तमान में बिहार में कांग्रेस, जदयू और राजद तीनों महागठबंधन का हिस्सा हैं। कांग्रेस ने 2019 में 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत मिली सिर्फ एक पर। साथ ही दो सीटों पर BJP के मुकाबले नंबर दो पर रही। यानी कांग्रेस को यहां भी 3 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।