हज़रत लतीफ़ शाह बाबा का 51 वाँ उर्स मुबारक

By | October 27, 2020

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर

अल्लाह मुल्क-ए-हिन्दुस्तान व हम,सबको कोरोना महामारी से हिफाजत फरमा

कानपुर, वैश्विक महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व वर्षों के अनुसार हज़रत अब्दुल लतीफ शाह कादरी चिश्ती अशरफी रहमतुल्ला अलैहवसल्लम का 51 वॉ कुल शरीफ सुबह शुरू हुआ बामुताबिक प्रोग्राम आज महफिल ए मिलाद तकिया बिसातयान कर्नलगंज कानपुर नगर में मुनकिद हुई जिसमें उलमा ए कराम शायर हजरात व दीगर लोगों ने शिरकत की जलसे की सदारत हज़रत शाह शकील उद्दीन लतीफी अशरफी सज्जादा नशीन आस्ताना ए आलिया ( हज़रत अब्दुल लतीफ शाह) ने अंजाम दी निजामत के फरायाज़ जनाब कलीम अशरफ अशरफी ने अंजाम दी जलसे की शुरुआत जनाब मौलाना अकमल मियां अशरफी ने तकरीर व दुआ फरमाई, अहमद जमाल अशरफ अशरफी,मोहम्मद अकमल अशरफी,किस्मत उल्लाह सिकंदर पुरी,शब्बीर अशरफी कानपुर ने कुरान शरीफ की तिलावत से की उसके बाद मौलाना मोहम्मद अकमल अशरफी ने पैग़ंबरे इस्लाम वा औलिया ए कराम की जिंदगियो पर रोशनी डाली उनके नक्शे कदम पर चलने की तलकीन व ताकीद की उसके बाद शोराए हज़रात ने अपने नातिया वा मनकबत पेश की । अंत में मौलाना अकमल अशरफी ने मुल्क को कोरोना महामारी से हिफाज़त,खुशहाली व अमनो अमान के लिए दुआ फरमाई आखिर मे सज्जादा नशीन हजरत शकील उद्दीन लतीफी वा नफीस उद्दीन लतीफी ने कमेटी का एवं सभी अकीदतमनदो का शासन व प्रशासन का वह सभी सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया ।

Category: Uncategorized

Leave a Reply