हरदोई में अपहृत मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप

By | November 7, 2020

चंद्र पैसों के लालच में मासूम को उतारा मौत के घाट

संवाददाता संतोष कुमार सिंह हरदोई।

हरदोई।बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जरौआं गांव एक 8 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंके जाने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। जरौआं निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि उनका भांजा रूद्धप्रताप बुधवार की दोपहर के समय घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था।जिसके बाद परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग न चलने पर नजदीकी बेनीगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। जसके बाद बृहस्पतिवार को दिलीप सिंह के मोबाइल पर दो लाख रूपये की फिरौती की मांग की काल आयी तो परिवार बच्चे को बचाने के लिए पैसे के बंदोबस्त में जुट गया। उसके बाद शनिवार की सुबह संडीला के भूडखेडा के पास की झाड़ियों में एक बच्चे के शव की सूचना मिलते ही परिजन दौड़ते हुए गये तो देखा कि रुद्रप्रताप का विक्षिप्त अवस्था में शव पड़ा हुआ था मासूम का शव देखकर परिवार में मातम छा गया। वहीं अपृहत बच्चे की तलाश को लेकर पुलिस और स्टवायड टीम ने मासूम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जिसके बाद जांच टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी हुयी है। अब बड़ा सवाल ये है कि महज 8 साल के इस मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा होगा जो उसे इस कदर बेरहमी से मौत के घर उतार दिया गया। अगर किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा तो फिर चंद्र पैसों की खातिर मासूम की हत्या क्यों? क्या पुलिस इस तरह के अपराधियों पर नकेल कस पायेगी या नहीं।

Category: Uncategorized

Leave a Reply