हरदोई की शारदा नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

By | September 19, 2020

संवाददाता संतोष कुमार सिंह हरदोई

हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली पुल के पास डबल नहर में आज एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
शारदा नहर में कलौली पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव देखकर हड़कंप मच गया।राहगीरों ने नहर में तैरते शव की घटना की जानकारी गाँव वालों को दी। जिस पर इकट्ठे ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। मृत महिला के शरीर पर कमर के दाहिनी हिस्से पर ऑपरेशन के बाद की पट्टी बंधी हुए है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस साक्ष्य तलासने में लग गयी है। वहीं मौके पर पहुचे कछौना कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply