सोना हुआ सस्ता !

By | July 3, 2023

रिपोर्ट-इशिका सिंह

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि चांदी के भाव बढ़ गए हैं। सोना गिरावट के साथ 58 हजार रुपये के करीब आ गया है।

(फाइल फोटो)

सोने के घरेलू वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.22 फीसदी या 130 रुपये की गिरावट के साथ 58,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.16 फीसदी या 93 रुपये की गिरावट के साथ 58,383 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली।