सपा ने चौपाल लगाकर गिनाई भाजपा सरकार की कमियां

By | November 4, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

सपा ने चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की कमियां
प्रयागराज विधानसभा प्रतापपुर के शहबाजपुर गांव में समाजसेवी अमीर खान के घर पर सपाइयों की एक बैठक समाजसेवी एस बी यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें उपस्थित सपाइयों ने एक स्वर केन्द्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। बैठक में सरकार की कमियां गिनाते हुए कहा गया कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, अराजकता और गुंडागर्दी से त्रस्त हो गई है। भाजपा को जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। ग्रामीणों ने समाजसेवी एस बी यादव को फूलमाला से लादकर जमकर स्वागत सत्कार किया।इस अवसर पर फैज, ओमप्रकाश, यासीन खान,अकबर अली, सोहित सिंह,नफीस अंसारी,राजू,प्रीतम यादव संतोष पटेल आदि ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply