राज्य मुख्यालय से राजेश गौतम की रिपोर्ट
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ मंडल लखनऊ (पराग डेरी लखनऊ) आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को चुने हुए संचालक मंडल सदस्यों द्वारा सुश्री शिखा सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात सुश्री शिखा सिंह ने सबसे पहले दुग्ध संघ लखनऊ के संस्थापक पंडित गोपाल लाल पांडिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कहा कि हम दुग्ध संघ लखनऊ को पुराने गरिमामय इतिहास को दोहराएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर काम करना होगा तभी हम दुग्ध उत्पादको की समस्याएं व कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे और हमें आशा है कि हम ऐसा करने में सफल होंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की भी अपेक्षा की।
उपरोक्त के अतिरिक्त श्री श्याम कुमार सिंह को दुग्ध संघ लखनऊ मंडल लखनऊ का निर्विरोध उपाध्यक्ष भी चुना गया।
