शाहजहाँपुर में महिला हेल्प लाइन 181 वन स्टॉप सेंटर का अति सराहनीय कार्य ।
◆उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में महिला हेल्पलाइन सेंटर (181) ने सदर थाना क्षेत्र की रहने बाली एक महिला जिसे उसके पति ने 4 बच्चों सहित घर से निकाल दिया था, मात्र इस बात पर कि महिला का पति अपनी पत्नी पर शक करता था इसलिए कहते हैं।
कि शक की कोई बुनियाद और सीमा नहीं होती पर यदि दिमाग में फितूर आ जाए तो हंसती-खेलती जिंदगियों में जहर घुलने और तूफान आने में देर नहीं लगती है, एक ऐसा ही कुछ मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला के साथ हुआ जहाँ पति और पत्नी के बीच शक का एक ऐसा बीज पड़ा कि दोनों अलग 2 हो गए वही चार छोटे बच्चों से पिता का प्यार दुलार छिन गया। चार माह बाद मामला महिला हेल्पलाइन (181) तक पहुंचा, तो दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गये। बच्चों ने पिता को सामने पाया तो बच्चों के आँसू छलक आए पिता का कलेजा पसीज गया और बच्चों को गले लगा लिया।
यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गई और हर कोई महिला हेल्पलाइन की तारीफ कर रहा था महिला हेल्पलाइन (181) की मदद से एक परिवार बिखरने से बच गया जहाँ पति-पत्नी महिला हेल्पलाइन से जुड़ी संस्था, सेंटर इंचार्ज चंचल यादव, केस वर्कर नमिता यादव, मनोसामाजिक परार्मशदाता अर्चना मिश्रा, पुलिस स्टाफ से जुड़ी पारूल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
जब पत्नी अपने पति के घर गई तो फिरसे पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया जब इसकी सूचना 181 महिला हेल्पलाइन को मिली तो महिला हेल्पलाइन की सेंटर इंचार्ज चंचल यादव, केस वर्कर नमिता यादव, मनोसामाजिक परार्मशदाता अर्चना मिश्रा, ने कड़ी मसक्कत के बाद 10 साल पहले हुए तलाक के बाद जबरन महिला के साथ घर मे बंधी बनकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले पति व उसके भाई पर आज थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया
