शारदीय नवरात्र आज शनिवार से प्रारंभ

By | October 17, 2020

कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा

शारदीय नवरात्र आज शनिवार से प्रारंभ

मातारानी के जयकारों से गूंजायमान हो हुए मातारानी के दरबार

मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की एक झलक पाने को भक्त बेताब

कासगंज का प्रमुख मंदिर में उमडा आस्था का सैलाब

भक्त बोले मां के दर्शन करने से होती है हर मुराद पूरी ।

एंकर देश भर के साथ कासगंज जनपद भर में भी मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि आज शनिवार से प्रारंभ हो गये। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की गई।भक्तो ने कतारबद्ध खडे होकर मातारानी के दर्शन कर परिवार में सुख संपत्ति की कामना की। इस दौरान मातारानी के दरबार घंटे घडियालों के अलावा जयकारों से गुंजायमान हो गये।
आपको बता दें कि मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि वर्ष में दो बार आता है।आज शनिवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गये। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप यानि मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। भक्तो ने वृत रखकर भोर की किरण के साथ ही मातारानी के मंदिरों की ओर निकल पडे। सबसे ज्यादा भीड कासगंज शहर के प्रमुख चामुंडा माहरानी तरौरा वाली की दरबार में रही। जहां देवी भक्तों ने हवनकुंड में आहुति देकर कतारबद्ध लायन में खडे होकर मातारानी के दर्शन किये।जहां भक्तो ने मातारानी को चुनरी, पुष्प भोग लगाकर परिवार में सुख समृद्धि की मन्नते मांगी। देवी भक्तो ने मां चामुंडा महारानी के बारे में बताया कि मां चामुंडा की महिमा अपरंपार है, जो भी भक्त सच्चे दिल से मातारानी के दर्शन करता है। उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
वाइट-तान्या चौहन देवी भक्त।

Category: Uncategorized

Leave a Reply