शांति सुरक्षा समिति की बैठक प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद में आयोजित की गई।

By | October 27, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु

प्रयागराज डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी प्रयागराज के निर्देशानुसार कोतवाली खुल्दाबाद में शांति सुरक्षा समिति पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई बैठक में एसपी सिटी दिनेश सिंह क्षेत्राधिकारी प्रथम सत्येंद्र तिवारी व कोतवाली खुल्दाबाद प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर कई बिंदुओं पर अपनी बातें रखें और साथ ही साथ कहां गया कोई भी मामला हो पुलिस जनता की हर तरह से मदद करेगी।

प्रयागराज शहर में पढ़ने वाले तमाम पर्वों को सकुशल संपन्न कराने हेतु आम जनमानस के हित में शांति सुरक्षा समिति मीटिंग का आयोजन किया जाता है शांति सुरक्षा समिति मीटिंग का मकसद गंगा जमुना तहजीब को कायम रखना शहर में अमन चैन के साथ सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने का एक अहम ही भूमिका है जनता और पुलिस के बीच में एक अच्छा माहौल बनाया जाता है इस मीटिंग के माध्यम से और शांति सुरक्षा की मीटिंग थाना स्तरीय के साथ-साथ जिला स्तर पर भी की जाती है थाना स्तर की मीटिंग में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक व क्षेत्र के पार्षद अन्य नेता गणों के माध्यम से समन्वय बनाकर पढ़ने वाले सभी धार्मिक प्रमुख को सकुशल संपन्न कराने का कार्य किया जाता है,
अभी हाल ही में शारदीय नवरात्रि व मां दुर्गा की प्रतिमा को शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों के माध्यम से विसर्जन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया जिसमें शांति सुरक्षा समिति व सिविल डिफेंस जिला अपराध निरोधक व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की एक अहम भूमिका रही साथ ही साथ जिला प्रशासन की।

Category: Uncategorized

Leave a Reply