प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज उतरांव थाना क्षेत्र के मण्डौर उधार नगर चौराहा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गांव निवासी साकेत सिंह द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता 5000 मीटर व 16 सौ मीटर निर्धारित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्याम शंकर यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। वही 5 हजार मीटर की दौड़ में प्रथम विजेता वीरेंद्र कुमार यादव रहे व 16 सौ मीटर की दौड़ में प्रथम विजेता दूधनाथ यादव रहे। आयोजक साकेत सिंह विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनके हौसले को बुलंद करते हुए पीठ थपथपाई। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नागेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन के लिए खेल बहुत ही जरूरी है। आज का युवा खेल के प्रति कम मोबाइल के प्रति ज्यादा ध्यान दे रहा है। खेल से शारीरिक विकास व मानसिक विकास दोनों होता है। आयोजक ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम का संचालन कन्हैया यादव ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह पवन सिंह बीडीसी मानसिंह हरकेश विश्वकर्मा जितेंद्र विश्वकर्मा विजय दुबे बेलाल अहमद विनोद प्रजापति कौशल सिंह विपिन यादव अनुपम सर्वेश गौरव निलेश गगन राममोहन,सकलैन आदि लोग उपस्थित रहे।
