लखनऊ दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा का निधन

By | February 24, 2023

 

राज्य मुख्यालय से राजेश गौतम गौतम की रिपोर्ट

पराग डेयरी लखनऊ (लखनऊ दुग्ध संघ) के पूर्व अध्यक्ष  नंदकिशोर वर्मा जी का कल देर रात 9:30 बजे निधन हो गया था। आज दिनांक ‌ 24 फरवरी 2023 को प्रातः 11:00 बजे उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास ग्राम बसरिया सुल्तानपुर रोड में हुआ। श्री वर्मा अपने पीछे चार पुत्रियां से हरा भरा परिवार छोड़ गए हैं।
श्री वर्मा पराग डेयरी लखनऊ के दिनांक 19.8.1986 से 23.9.1993,(दो कार्यकाल) तक अध्यक्ष रहे हैं। उनके कार्यकाल में पराग ने नई ऊंचाइयों को छुआ था।
आज उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर पराग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ दुग्ध संघ लखनऊ मंडल की अध्यक्षा सुश्री शिखा सिंह के अलावा स्थानीय स्तर पर अपार जनसमूह उमड पड़ा था। सभी उपस्थित जन समुदाय ने उनको नम्र आंखों से अंतिम विदाई दी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस दुखद अवसर पर
दुग्ध संघ लखनऊ में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया।