रेलमंत्री अश्वनी वैष्णो और क्रिकेटर पीयूष चावला ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, सांसद खेल महाकुम्भ का समापन।

By | December 30, 2023

(रिपोर्ट -अदिति मिश्रा)

उत्तर प्रदेश में बस्ती ज़िले के अमर शहीद सत्यवान  स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला के हाथों पुरस्कार पाकर विजयी प्रतिभागी खुशी से उछल पड़े। विभिन्न खेलों से जुड़ी विजेता- उप विजेता टीम को शील्ड, पदक एवं अन्य पुरस्कार दिए गए। इस दौरान देर तक तालियां गूंजती रहीं। रेल मंत्री और क्रिकेटर पुरस्कार देने के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करते रहे। उनके जाने के बाद भी पुरस्कार पाले वाले खिलाड़ियों की लंबी शृंखला रही। इन्हें बाद में सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस ने पुरस्कृत किया।

भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे का स्वरूप बदल रहा है।उन्होंने कहा कि पहले रेल मंत्रालय को लोग दूध देने वाली गाय समझते थे।रेल में भर्ती के नाम पर जमीन दो नौकरी लो के पद्धति पर काम हो रहा था लेकिन पिछले 10 वर्षों मे रेलवे में आमूलभूत परिवर्तन हुआ है।मंत्री श्री वैष्णो ने कहा कि  अयोध्या से जनकपुर तक अमृत भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री अयोध्या में दिनांक ३० दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे और 6 माह ट्रायल के बाद इन ट्रेनों का और भी विस्तार किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि देश मे 10 वर्षो में 3710 किमी0 नई रेल लाइने बिछाने का कार्य किया गया है जिसमे 14 किमी प्रतिदिन नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में 35 हजार करोड़ का बजट था लेकिन मोदी सरकार ने यह बजट 2 लाख 40 हजार रुपये कर दिया है जिससे 2030 तक देश मे रेल यातायात में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव गोरखपुर से बस्ती सड़क मार्ग से पहुंचे। कांटे के पास उनका स्वागत हुआ। भाजपा नेता प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। इसके बाद रेल मंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। यहां सांसद हरीश द्विवेदी ने उन्हें पुष्प गुच्छ और राम दरबार भेंट किया। डीएम और एसपी ने पुस्तक भेंट की। इसके बाद पूर्व विधायक रवि सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, नितेश शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का भी स्वागत हुआ। सांसद, डीएम, एसपी और भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

वही भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने खिलाड़ियो को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खिलाड़ी को हार से कभी मायूस नही होना चाहिए क्योंकि हार के बाद जीत होती है।खिलाड़ी अगर जीतता रहता है तो वह उस उत्साह से नही खेल पाता जितना हारने वाला खिलाडी खेलता है।
वही संसाद खेल महाकुम्भ के आयोजक संसाद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती का संसद खेल महाकुम्भ देश मे अपना स्थान बना चुका है जिसकी सराहना प्रधानमंत्री मोदी जी भी कर चुके है।उन्होंने कहा कि इस बार 3 लाख से अधिक खिलाड़ियो ने 27 खेलो में प्रतिभाग किया है।उन्होंने रेल मंत्री सहित सभी के प्रति आभार प्रकट किया। वही खिलाड़ियो में पुरस्कार पाने के बाद भी उत्साह देखा गया