संवाददाता संतोष कुमार सिंह हरदोई
हरदोई। जनपद के अरवल थाना क्षेत्र में बीती 17 अक्टूअबर अपहरण कर एक युवक की हत्या कर देने के 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
जनपद के अरवल गाँव में एक युवक की हत्या कर उसके शव को जंगल की झाड़ियों में छुपा दिया था।जिसकी तहरीर परिजनों ने गाँव के ही 4 लोगों के खिलाफ दी थी। जिसके बाद किसी तरह 23 अक्टूबर को अपह्त युवक के विक्षित शव के साथ आलाकत्ल का सामन चाकू, बांका, आदि भी बरामद हुआ है। युवक के शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवर खा गए थे । हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वहीं प्रशासन के सख्ते में आने के बाद पुलिस ने एनसीआर में दर्ज़ चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
