मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

By | December 5, 2020

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जियामऊ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा महिलाएं पुलिस को अपनी समस्या बताने में डरे नहीं, बल्कि बेझिझक अपनी समस्या बताएं मिशन शक्ति अभियान के तहत हमारा प्रयास है । जो महिलाएं अपनी समस्या पुलिस से नहीं कह पा रही हैं महिलाएं निडर होकर बोलना सीखे। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही योजना पिंक स्कूटी, पिंक बूथ, डायल हंड्रेड 112, वूमेन पावर लाइन 1090, जीआरपी हेल्पलाइन 1512 के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही महिला थाना प्रभारी नीलम राना ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा के लिए बने कानून के बारे में भी बताया।महिलाओं ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कुछ सुझाव पुलिस को दिए।
महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रतीक चिन्ह के रूप में महिला सशक्तिकरण से संबंधित पंपलेट भी दिए। इस कार्यक्रम में एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा, इस्पेक्टर गौतम पल्ली चंद्रशेखर सिंह, महिला थाना प्रभारी नीलम राना सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

अभिनव शर्मा
( संवाददाता)

Category: Uncategorized

Leave a Reply