मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगाई, चौपाल

By | December 1, 2020

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को मजबूत करने के लिए हजरतगंज पुलिस ने जयप्रकाश नगर चौकी सुल्तानगंज के अंतर्गत पराग डेयरी के पास महिला चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। फेसबुक, व्हाट्सएप से होने वाले अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस महिला चौपाल कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत चलाई जा रही योजनाएं पिंक बूथ ,पिंक मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क ,1090 वूमेन पावर लाइन के बारे में बताया ।इस चौपाल में महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रतीक चिन्ह के रूप में महिला सशक्तिकरण से संबंधित पम्पलेट दिए। जिससे समस्त उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिल सके। इस चौपाल में क्षेत्र की महिलाओं व स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में एडीसीपी सेंट्रल चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी राघवेंद्र मिश्रा, हजरतगंज थाना प्रभारी अंजनी पांडे व महिला थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Category: Uncategorized

Leave a Reply